फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी संतों को न भूमि मिले, न ही सुविधा

Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बृहस्पतिवार को विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नौ प्रस्ताव पारित किए। कुंभ मेले के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तो धर्महित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जुटे संतों ने धार्मिक स्थलों पर से अवैध कब्जे को अविलंब हटाने सहित निर्माण के मद्देनजर संतों, शहरियों को हो रही दिक्कतों के अतिरिक्त अखाड़ों में हो रहे स्थायी निर्माण की विसंगतियों की ओर से भी शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन


संतों ने दो टूक कहा कि अखाड़ा परिषद ने जिन फर्जी संतों की सूची जारी की थी, उन्हें कुंभ मेले के दौरान भूमि और किसी भी तरह की सुविधा से वंचित रखा जाए। परिषद ने अब तक बीस संतों को फर्जी घोषित किया है। शहर में एक साथ सभी जगहों पर हो रहे निर्माण कार्यो में बेहतर तालमेल न होने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं तो धीमी गति से काम की वजह से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। अत:इन्हें बेहतर तरीकेसे और अविलंब पूरा किया जाए। सरकार ने अखाड़ों में स्थायी निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की थी लेकिन काम को पूरा करने के लिए दूसरी किस्त भी जल्दी से जल्दी जारी की जानी चाहिए। आवश्यक निर्माण के लिए फिलहाल प्रत्येक अखाड़े को एक से दो करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता है। अखाड़ों में चल रहे निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाए क्योंकि अगले माह से संतों का आना आरंभ हो जाएगा।

इसी तरह संतों ने पेशर्वाई मार्ग का समतलीकरण और उस पर इंटरलाकिंग कराने सहित इस रास्ते के सभी जर्जर मकानों को ध्वस्त किए जाने की भी मांग की ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में मठ बाघंबरी गद्दी में हुई बैठक का संचालन महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने किया।
विज्ञापन


अन्य मुख्य प्रस्ताव
0 किले के भीतर स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप को आम श्रद्धालुओं के लिए अविलंब खोला जाए।
0 पंचदशनाम जूना अखाड़े की भूमि पर ही द्वादश माधव में से एक कष्टहर माधव विराजमान हैं लेकिन उस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रहा है, इसे अविलंब खाली कराया जाए।
0 जूना अखाड़े ने झूंसी स्थित क्रिया योग संस्थान के पास सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इस मार्ग पर माधव मंदिर सहित कई तीर्थ हैं।
0 जो हुए बैठक में शामिल
बैठक में निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि, महानिर्वाणी के सचिव महंत रामसेवक गिरि, महंत जमुना पुरी, जूना अखाड़े के श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्री महंत विद्यानंद सरस्वती, आवाहन अखाड़े के श्रीमहंत सत्य गिरि, श्री महंत कैलाशपुरी, पंचअग्नि अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत गोविंदानंद ब्रह्मचारी, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास, निर्मल पंचायती अखाड़े के महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, नया उदासीन के महंत जगतार मुनि, बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत शिवानंद, अटल अखाड़े के बलराम भारती, आनंद अखाड़े के महंत राजेश्वरानंद, महंत जगदीश गिरि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें