कोरोना संक्रमण का गिरता ग्राफ एक बार फिर राहत दे रहा है। बुधवार को कोविड संक्रमित मरीजों का ग्राफ एक पखवारे पहले की स्थिति में आ गया है। 24 घंटे में सिर्फ 58 पॉजिटिव मरीज मिले। इससे पहले नौ नवंबर को संक्रमितों का आंकड़ा यही था। संक्रमितों से ज्यादा 78 लोगों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय मरीजों की संख्या 784 पर आ गई है। उपचार के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय में तैनात दो निजी सहायक कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें एक हैलट अस्पताल कानपुर के कोविड आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं विकास भवन के डीपीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक, एक्सिस बैंक करेली शाखा के सहायक प्रबंधक, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल समेत अन्य लोगों को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।