फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा प्रकरणः गोदाम मालिक की तलाश में दबिश

Mon, 07 Sep 2020 10:26 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज। नकली दवा रैकेट में वांछित चल रहे गोदाम मालिक अनुपम गोस्वामी की तलाश में शुक्रवार को दबिश दी गई। उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है। पता चला है कि इस रैकेट में कई लोग शामिल हैं, जिनमें कई सफेदपोश भी हैं। अतरसुइया पुलिस ने चार महीने पहले करेली और अतरसुइया क्षेत्र से दवाएं बरामद की थीं।
विज्ञापन


खुल्दाबाद पुलिस ने दो दिन पहले शाहगंज के फैज को पकड़ा था। वह गाड़ी लेकर कौशांबी जा रहा था। उस गाड़ी में भारी मात्रा में दवाएं थीं। कुछ दवाएं ऐसी थीं, जो प्रतिबंधित हैं, लेकिन उनका रैपर बदल दिया गया था। इसके बाद फैज की निशानदेही पर मीरापुर स्थित गोदाम में छापा मारकर बड़ी संख्या में इंजेक्शन, रैपर, प्रिंटेड डिब्बे आदि चीजें बरामद हुई थीं। जांच में पता चला कि खागा के रहने वाले अनुपम गोस्वामी का गोदाम है।

पुलिस ने उसे वांछित कर घर पर दबिश दी, लेकिन पता चला कि वह दो दिन पहले ही घर से कहीं गया है। शुक्रवार को भी गोस्वामी की खोजबीन होती रही। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद विनीत सिंह ने बताया कि इस रैकेट में गोस्वामी के अलावा तमाम अन्य लोगों के शामिल होने का पता चला है। सबकी खोजबीन हो रही है। उनके बारे में सुबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अतरसुइया संदीप मिश्रा ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले मीरापुर और करेली क्षेत्र से दवाएं बरामद की थीं। पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह वही रैकेट तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें