फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण निधि के नाम पर फर्जीवाड़े का प्रयास, केस दर्ज

Sun, 31 Jan 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामजन्मभूमि निर्माण निधि महाअभियान के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कुछ लोग इससे संबंधित निधि प्राप्त रसीद की कलर फोटोकॉपी कराते मिले। टोकने पर रसीद छोड़कर भाग खड़े हुए। भाजपा नेताओं की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब भाजपा जिला यमुनापार के मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी सिविल लाइंस स्थित दुकान पर पहुंचे।

शनिवार शाम छह बजे के करीब जब वह पहुंचे तो वहां कुछ लोग राममंदिर निर्माण निधि की कलर फोटोकॉपी कराते मिले। उन्होंने रसीद छीनकर फोटोकॉपी कराने की वजह पूछी तो वह व्यक्ति दुकान से भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जानकारी अन्य पदाधिकारियों को हुई तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि महाअभियान के जिला संयोजक जयसिंह पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें