माघी पूर्णिमा पर संगम में उमड़ा आस्था का जनसागर।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा
माघी पूर्णिमा पर भी मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कराई गई। हेलीकॉप्टर से सुबह करीब आठ बजे पुष्प वर्षा शुरू हुई। रुक-रुककर करीब 20 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियां संतों एवं स्नानार्थियों एवं बरसाई गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी हर-हर गंगे और जय श्रीराम का जयघोष करके आभार प्रकट किया।
माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसमुद्र।
- फोटो : अमर उजाला।
वार रूम में डटे रहे मुख्यमंत्री, पल-पल की लेते रहे जानकारी
वसंत पंचमी की तरह माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोर में चार बजे ही लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के वार रूम में पहुंच गए और पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की तथा जरूरी निर्देश दिए। वे अलग-अलग माध्यमों से लगातार अपडेट लेते रहे तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री का सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान रहा।