फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और आकाश से भी मेले की निगरानी

Sun, 07 Feb 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर आने वाले लाखों स्नानार्थियों की हिफाजत की खातिर पुलिस-प्रशासन ने खासी तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मौनी अमावस्या से दो रोज पहले ही मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही स्नान पर्व पर हवा में उड़ते ड्रोन कैमरे के जरिए भी निगरानी की जाएगी। पानी में भी जगह-जगह बोट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे जो किसी भी घटना पर फौरन हरकत में आकर कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार माघ मेला पूरी तरह से आतंकी खतरे के साए में है। पिछले महीने एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े 14 युवकों को गिरफ्तार किया तो उनसे पूछताछ में पता चला कि माघ मेला भी उनके निशाने पर था। वे मेले में हमलाकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरना चाहते थे। सुरक्षा और खुफिया शाखाओं को आशंका है कि पकड़े गए युवकों के साथी अब भी मेले में हमले की ताक में होंगे। इसी वजह से मेले में सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। 
माघ मेला में मौनी अमावस्या पर आ रहे लाखों स्नानार्थियों की सुरक्षा की खातिर आला अफसरों ने अलग से मंथन किया। पूरे मेला क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 30 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर ड्रोन कैमरे के जरिए भी हवा से नजर रखी जाएगी। स्नान घाटों पर चार सौ पुरुष और दो सौ महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जा रहा है, जो जरूरत होने पर पानी में उतर सकते हैं। पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एसटीएफ के हथियारबंद जवान मेले में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

माघ मेले में तैनात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड ने शनिवार को आंतकी हमले की स्थिति में लोगों को बचाते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाने का मॉक ड्रिल किया। मेले के प्रशासनिक शिविर में एटीएस के ही कुछ जवान आतंकी बनकर घुसे और फायरिंग करने लगे। एटीएस की टीम ने फौरन सक्रिय होते हुए इन आतंकियों को घेरा और उनमें दो आतंकियों को मार गिराने का मॉक ड्रिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें