भीड़ प्रबंधन के लिए आईट्रिपल सी सक्रिय
संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईट्रिपल सी) मॉनिटरिंग करेगा। भीड़ वाले इलाकों में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी की जा रही है। साथ ही, अराजक और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
अंदावां में वाराणसी मार्ग पर लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
नहीं जारी होगा किसी प्रकार का प्रोटोकॉल
मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ मचने के बाद की व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।