इलाहाबाद। अव्यवस्था से परेशान अमेरिकी कल्पवासी आर लेविस कल्पवास छोड़कर चले गए। त्यागी महाराज के शिष्य आर लेविस डीएम से मिले और त्यागी महाराज के शिविर लगाने को कहा डीएम द्वारा इंकार किए जाने पर वे कल्पवास छोड़कर चले गए।
उनसे बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल का स्विच आफ मिला वहीं डीएम भवनाथ का कहना है कि आर लेविस त्यागी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर शिविर चाहते थे जबकि त्यागी महाराज के उत्तराधिकारियों से उनसे शिविर नहीं की बात कही। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में शिविर लगवा दिया गया है और चपरासी को देखरेख के लिए तैनात कर दिया गया है। त्यागी बाबा के अनुयायी व शिष्य शिविर में रहें।