फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा बढ़ाने पर सुविधा समिति का जोर

विज्ञापन
Facility committee's emphasis on increasing CCTV cameras at stations
विज्ञापन
स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा बढ़ाने पर सुविधा समिति का जोर
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम संग हुई समिति सदस्यों की बैठक
प्रयागराज। यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अमिताभ एवं अन्य अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में समिति सदस्यों ने पिछले दिनों इलाहाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के निरीक्षण की जानकारी डीआरएम को दी। इस दौरान सदस्यों ने सुझाव दिया कि स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएं।
सदस्यों ने टॉयलेट, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, आरक्षण केंद्र, वाहन पार्किंग आदि भी दुरस्त करने का सुझाव अफसरों को दिया। कहा कि लेडीज टॉयलेट स्टेशनों पर बढ़ाए जाए। नैनी स्टेशन पर साफ सफाई बेहतर करने, इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर एप्रोच रोड में सुधार, इलाहाबाद जंक्शन के सिटी एवं सिविल लाइंस साइड में सरकुलेटिंग एरिया में पीने के पानी एवं टॉयलेट की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस साइड में पूछताछ कार्यालय को सुव्यवस्थित करने की भी बात कही गई। डीआरएम अमिताभ ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके सुझाव को जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के साथ यात्री सुविधा समिति के सदस्य हिमाद्री बल, प्रकाश शर्मा, वीर कुमार यादव, डा. अजित कुमार, परशुराम महतो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें