फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यमुना तट पर मनोरंजन पार्क, फूड जोन और नौका विहार की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
यमुना किनारे बनाए जा रहे हैं प्रेरणा स्थल को लेकर सिविल लाइन व्यापार मंडल ने महापौर गणेश केसरवा
विज्ञापन
शहर के विकास को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने सिविल लाइंस व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यमुना बैंक रोड पर बनाए गए प्रेरणा स्थल के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। यह भी बताया कि वहां बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क के साथ ही फूड जोन और नौका विहार जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि कालीघाट बोट क्लब के पास यमुना बैंक रोड पर ये सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां आकर्षक झूले और मनोरंजन पार्क स्थापित होगा। फूड जोन और नौका विहार की व्यवस्था भी की जाएगी। इन स्थानों पर जगमगाती लाइट्स लगाई जाएंगी। महापौर ने व्यापारियों को छह जुलाई को हो रहे कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, आशीष अरोड़ा, शशांक जैन, सरदार रणवीर सिंह, डॉक्टर सुभाष यादव, अनिल सुनेजा , शेख डाबर वकील, मेघराज यादव, अमित सिंह बबलू, आदित्य खरबंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें