फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुंबई से आई युवती को उसके फेसबुक दोस्त ने दिया दगा, लगा दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Oct 2019 03:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
युवती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज के कीडगंज में मुंबई से आई एक विवाहिता को उसके फेसबुक दोस्त ने दगा दे दिया। उसे धोखे से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने कीडगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुंबई की रहने वाली महिला शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। बेटे की तबियत अक्सर खराब रहती है ऐसे में शुक्रवार को वह उसे पति के साथ लेकर शाहगंज स्थित लाइनशाह बाबा की मजार पर पहुंची। वहां से तीनों एक होटल में गए और फिर पति और बेटा सो गया।

महिला का आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान ही उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से प्रयागराज के रहने वाले गगन निषाद से हुई थी। उसने अपना फोन नंबर भी दिया था। शुक्रवार को वह होटल में ही थी तभी गगन ने उससेे फोन पर बात की और फिर उसे कीडगंज बुलाया। यहां पहुंचने के बाद वह उससे मिला और फिर उसे लेकर बोट क्लब पहुंचा और देर शाम तक साथ घुमाता रहा। शाम 7.30 बजे के करीब महिला ने 100 नंबर पर फोन कर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई जहां पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी गगन उसे घुमाने के बहाने बोट क्लब पर ले गया था। जहां अंधेरा होने के बाद उसने जबरदस्ती की।

सूचना पर महिला का पति भी बेटे संग पहुंच गया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने अपना जो नाम बताया है वह सही है या नहीं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें