फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः फेसबुक दोस्त ने दिया दगा, किया दुष्कर्म

Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
कैंट में रहने वाली युवती को फेसबुक पर बने दोस्त ने दगा दिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यही नहीं नकदी व गहने भी ले लिए। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि फेसबुक पर जम्मू निवासी ताहिर भट्ट से उससे दोस्ती हुई। धीरे धीरे वह उसे पसंद करने लगी। उनकी फोन पर अक्सर बातें भी होती थीं। आरोप है कि एक दिन उसने युवती को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। फिर एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। एक बार वह युवती के घर भी आया और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। आरोप है कि होश आने पर पता चला कि आलमारी में रखे एक लाख रुपये व कुछ गहने गायब थे। अब आरोपी युवती का फोन नहीं उठा रहा। कैंट पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें