रोटरी प्रयागराज की ओर से नेत्र शिविर
प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज की ओर से शनिवार को श्री हरि नेत्रालय में मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन करने के साथ ही लेंस प्रत्यारोपण भी किया गया। शिविर में सोरॉव तहसील के 36 मरीज लाभान्वित हुए। बाकी मरीजों का ऑपरेशन दो दिसंबर को कराया जाएगा।
सहसों के एसपीआरएल ग्रुप की ओर से एक दिन पहले नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर मोतियाबिन्दु ऑपरेशन के लिए 50 मरीजों का चयन किया गया था। इन्हें दवा, चश्मा भी मुहैय्या कराया गया। परीक्षण में हरि नेत्रालय के डाक्टरों व टेक्नीशियन की टीम मौजूद थी। रोटरी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.आरएन मिश्रा ने कहा, यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शहर और बाहर के संस्थान जांच करके मोतियाबिंद मरीजों का चयन करके नि:शुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए भेजें।
रोटरी सदस्य अनिल अग्रवाल, विनीता बहुगुणा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में एसपीआरएल समूह के निदेशक आशीष केसरवानी, सुनील केसरवानी सहित प्रो.योगेश्वर तिवारी, अजय मध्यान, शीला मध्यान, डॉ.वीना मिश्रा, राजेश गुप्ता, अतुल जैन, डॉ. कृष्ण सिंह, सुनील पुरवार, ओपी श्रीवास्तव, प्रकाश आजाद, संजीव गोयल, अक्षत लाल, अक्षरा आदि मौजूद थीं।