फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने के लिए इलाहाबाद से रेल सफर महंगा

Fri, 02 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला के दौरान इलाहाबाद के स्टेशनों से टिकट खरीदने वालों को रेल सफर महंगा पड़ेगा। पांच जनवरी से 17 फरवरी तक रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज वसूलेगा। 15 रुपये मूल किराये से ज्यादा कीमत वाले सभी टिकटों पर यह यह सरचार्ज लागू किया जाएगा। यात्रियों को पांच से लेकर 20 रुपये तक ज्यादा देने होंगे। यात्री घर से निकलने के दौरान ही वापसी का टिकट खरीदते हैं तो भी यह रकम चुकानी होगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन मेला तैयारियों के लिए खर्च की र्गई रकम की वसूली के लिए हर साल सरचार्ज लगाता है। इस बार भी डेढ़ महीने तक यह अतिरिक्त रकम देनी होगी। इसमें साधारण और स्लीपर श्रेणी के टिकटों पर पांच-पांच रुपये, एसी चेयरकार और एसी-3 टियर पर 10 रुपये, सामान्य मेल और एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी और एसी-2 टियर पर 15 रुपये तथा एसी प्रथम श्रेणी के टिकटों पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस रकम की वसूली इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, रामबाग, दारागंज, झूंसी, प्रयागघाट, प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों से बिकने वाले टिकटों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें