फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

exclusive: फ्लाइट से कंपनियां बुला रहीं प्रवासी कामगार, माह भर में दोगुना हुए हवाई सफर के यात्री

Sun, 09 Aug 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
जेठवारा प्रतापगढ़ के रहने वाले प्रवीण शुक्ला सूरत की एक टेक्सटाइल्स कंपनी में काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान कंपनी बंद हो गई तो वह अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में वापस आ गए। तकनीकी जानकार होने की वजह से पिछले माह से ही उन्हें उनकी कंपनी द्वारा बुलाया जा रहा है। सूरत के लिए सीधी ट्रेन न होने पर होने पर कंपनी ने उनकी हवाई टिकट वाया मुंबई भेज दी। अब प्रवीण मुंबई के लिए रवाना हो गए। इसी तरह कर्नाटक के बंगलुरु की एक केमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले श्याम सुंदर मिश्र, जो झूंसी के रहने वाले हैं, उन्हें भी उनकी कंपनी की ओर से बंगलूरू की हवाई टिकट भेजकर बुलवा लिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट पर प्रवीण और श्याम सुंदर जैसे लोग मिल जाएंगे। लॉकडाउन की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों की जो कंपनियां बंद हुई थीं, वह अब अपने तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों को वापस बुलाने लगी हैं। आलम ये है कि तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को हवाई टिकट भी मुहैया करवा रही हैं। इसमें से कुछ ऐसे भी कामगार हैं, जो लॉकडाउन के पूर्व पहले कभी भी हवाई जहाज पर नहीं बैठे। प्रयागराज आने के लिए वह ट्रेन आदि का ही प्रयोग करते रहे। अब जब अनलॉक होने के बाद कंपनियां खुली हैं और प्रोडक्शन बढ़ाना है तो हुनरमंद कर्मचारियों को वापस बुलाने की पूरी जोर आजमाइश की जा रही है। 

एयरपोर्ट प्रशासन ने भी माना है कि जुलाई माह के दौरान काफी संख्या में कामगार प्रयागराज से पुणे, मुंबई, बंगलूरू एवं दिल्ली आदि के लिए रवाना हुए। जून माह की ही बात करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट पर कुल 126 फ्लाइट का आवागमन हुआ। इस दौरान प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए कुल 5142 यात्री रवाना हुए। जबकि बाहर से आने वालों की संख्या 12696 रही। जबकि जुलाई 2020 में एकाएक प्रयागराज से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हो गई। इस दौरान 10041 यात्री प्रयागराज से पुणे, मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली आदि शहरों की ओर गए। एयरपोर्ट प्रशासन भी यह मान कर चल रहा है कि अगस्त माह में यात्रियों की संख्या में जुलाई माह के मुकाबले ज्यादा वृद्धि होगी।

जून में 17 तो जुलाई में 26 हजार यात्रियों का हुआ आवागमन

अनलॉक होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में यात्री आवागमन की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जून माह के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट में कुल 17838 यात्रियों का आवागमन हुआ। जुलाई माह में यह आंकड़ा बढ़कर 26010 यात्री पर पहुंच गया।  जुलाई में जहां 10041 यात्रियों ने प्रयागराज से पुणे, दिल्ली, गोरखपुर, मुंबई, बंगलूरू एवं कोलकाता के लिए उडान भरी तो वहीं इन शहरों से आने वालों की संख्या 15969 रही। इसी तरह मई माह  में कुल 36 फ्लाइट का आवागमन हुआ। इससे 2403 यात्रियों की आवाजाही हुई। दरअसल 26 मई से ही लॉकडाउन के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हुई। इस तरह से तीन माह के दौरान 46251 यात्रियों का विमान द्वारा प्रयागराज में आवागमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट में मई, जून, जुलाई में हवाई सफर करने वालों की संख्या
माह   प्रयागराज से जाने वाले   प्रयागराज में आने वाले   कुल फ्लाइट
जून     5142     12696     226
जुलाई   10041   15969   324
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें