इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रो. एरम रब्बानी ने इविवि की बदहाली पर दुख जताते हुए इसके लिए इविवि प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि इविवि प्रशासन अपनी नामामियां छिपाने के लिए बेकसूर छात्रों एवं अंत:वासियों पर जुल्म कर रहा है। इविवि में परीक्षाएं चल रही हैं लेकिन कार्रवाई के कारण हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है।