फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा, अपग्रेड हो सेना अस्पताल, बढ़े सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। वीर सेनानी कल्याण समिति की सैन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सेना अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग उठाई गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि बम्हरौली, नैनी और तेलियरगंज में अस्पताल की शाखाएं खोली जाएं। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

ईसीएचएस पाली क्लीनिक में हुई बैठक के मुख्य अतिथि डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस सिंह रहे।
अध्यक्षता कर्नल एचएस बत्रा ने और संचालन पूर्व कर्नल एके राय ने किया।
श्याम सुंदर पटेल के संयोजन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मरीजों के पंजीकरण के लिए काउंटर बढ़ाए जाएं। दंत चिकित्सा के मुद्दे का निस्तारण करते हुए डिप्टी जीओसी ने एक नई डेंटल चेयर लगाने की मंजूरी दी। पूर्व सैनिकों के लिए गेस्ट हाउस खोलने, मरीजों की देखभाल के लिए एमएच में वेटरंस वार्ड स्थापना को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व के साथ अन्य सैनिकों को योगाभ्यास कराने और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में मनी पांडेय, जेवी राय. पीके गुप्ता, आरके जायसवाल, आरपी यादव, एसएन सिंह, एसएस पांडे. एके तिवारी, एमएम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें