फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल-डीजीपी तक पहुंचा छात्र छात्राओं के उत्पीड़न का मामला

विज्ञापन
इविवि - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने गवर्नर आनंदी बेन से मिलकर की कुलपति की शिकायत

 

विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास पर अनशन करने से रोके जाने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक से मिलकर विरोध दर्ज करवाया। ऋचा ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से कुलपति के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग की। ऋचा ने आरोप लगाया कि विवि में महिला उत्पीड़न एवं छात्रों में असुरक्षा का माहौल है। उनका कहना था कि कुलपति के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने राज्यपाल को महिला आयोग की ओर से कुलपति को तलब किए जाने के बारे में जानकारी दी।

 

विज्ञापन

इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पांच अन्य छात्राओं के साथ राज्यपाल से मिलने के साथ डीजीपी मुख्यालय पहुंचीं और इविवि की ओर से फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं एवं गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में मांग की कि महिला छात्रावास परिसर के बाहर अनशन पर बैठी छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जाए। छात्राओं का कहना था कि उनकी ओर से चल रहे शांतिपूर्ण अनशन को प्रॉक्टर अराजकता सिद्ध करने पर लगे हैं।

 

 

ऋचा ने अपने पत्र में कहा है कि छात्रावास खाली कर देने के बाद भी विवि प्रशासन उनके ऊपर अवैध तरीके से छात्रावास पर कब्जे का आरोप लगा रहा है। इस बीच विवि के विरोध एवं पुलिस के हटाने के बाद भी ऋचा सिंह ने दावा किया कि उनका आंदोलन 19 वें दिन भी जारी रहा। छात्राओं ने महिला छात्रावास परिसर के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें