फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी समारोह से गहने और 15 लाख नकदी से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

Mon, 24 Nov 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जॉर्जटाउन स्थित मेडिकल चौराहे के पास पंखुड़ी गार्डन में शनिवार रात डॉक्टर दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक कार्यक्रम से लाखों के गहने व 15 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन
चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जटाउन स्थित मेडिकल चौराहे के पास पंखुड़ी गार्डन में शनिवार रात डॉक्टर दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक कार्यक्रम से लाखों के गहने व 15 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर चोर ई-रिक्शा से जानसेनगंज तक जाते हुए दिखाई दिया।

विज्ञापन


एनसीआर जोन में तैनात रेलवे इंजीनियर संजीव सिंह की बेटी डॉ. शैली सिंह की शादी लोक सेवा आयोग चौराहा निवासी डॉ. उत्कर्ष सिंह से तय थी। दुल्हन के चाचा अधिवक्ता शीतल सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया कि वह अपने साथ एक हैंडबैग लेकर आए थे। जिसमें लगभग 30 लाख की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। रात करीब 10:10 बजे उन्होंने बैग को एक कुर्सी पर रखकर मेहमानों को रिसीव करना शुरू किया। इसी बीच उनका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी बैग का पता नहीं चला।

उन्होंने मामले की सूचना जॉर्जटाउन पुलिस को दी। पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में करीब 22 वर्ष का एक युवक नजर आया। जो पहले कुर्सी के पास आता है अपना ब्लेजर बैग पर रखता है और फिर ब्लेजर समेत पूरा बैग लेकर निकल जाता है। इसके बाद वह सीएमपी की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है और मेडिकल कॉलेज चौराहे से एक ई-रिक्शा पकड़कर जानसेनगंज पहुंचता है। रिक्शा की लोकेशन माल गोदाम के पास तक ट्रेस की गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें