करछना। शुक्रवार को करछना थाना के नवागंतुक इंस्पेक्टर अनूप सरोज के साथ विकास खंड करछना के प्रधान संगठन के पदाधिकारियों समेत अस्सी ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं जन प्रतिनिधियों के साथ करछना पंचायत सचिवालय पर औपचारिक रूप से बैठक हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में अवतार किशन सिंह, धीतेश तिवारी, सुरेश पांडे, विजय बहादुर उर्फ बीरु सिंह,धर्मराज पटेल, नागेन्द्र पांडेय आदि रहे।