लगातार एक सप्ताह से चल रही कड़ाके की ठंड ने मंगलवार को भी अपना तेवर बरकरार रखा। दोपहर 11 बजे के बाद निकली हल्की धूप भी गलन भरी ठंड से राहत नहीं दे सकी। सड़कों पर सन्नाटे जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने अधिकांश समय अपने घर पर बिताया। बाजार व अन्य स्थानों पर निकले लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते देखे गए।
मंगलवार को सुबह और शाम को गलन अधिक रही। सुबह सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। ठंड के कारण आम दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। जरूरी काम से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।