इलाहाबाद (ब्यूरो)। गुरुतेग बहादुर गुरुसिख सभा की ओर से गुरु हरिकिशन महाराज का प्रकाशोत्सव रविवार को गुरुद्वारा खुल्दाबाद में धूमधाम से मनाया गया। फूलों से सजे दरबार साहिब में अरदास करने को संगत जुटी। गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद रागी जत्थों ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।
गुरुग्रंथ साहिब के पाठ से शुरुआत के बाद शबद कीर्तन हुआ। सहारनपुर से आए रागी भाई हरजीत सिंह, वाराणसी से आए भाई नरिन्दर सिंह, हजूरी रागी सतनाम सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान करने वाले शबद सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु हरिकिशन के जीवन प्रसंगों बारे में विस्तार से बताया। खालसा कालेज के विद्यार्थियों ने गुरुवाणी का गायन किया। गुरुमत विचार के बाद लंगर बरता गया। कार्यक्रम में सचिव सरदार सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, शरनपाल सिंह, हरविंदर सिंह, जसमीत सिंह, चरनप्रीत कौर, दिलजीत कौर, गुरविंदर सिंह, जोगिन्दर सिंह ग्रोवर आदि ने योगदान दिया। गुरुसिख सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने गुरु सिंह सभा कमेटी एवं संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।