नैनी (ब्यूरो)। नैनी देवरख के रहने अनिल कुमार पुत्र टुन्नु लाल के घर असलहों से लैस दबंगों को रंगदारी मांगना महंगा पड़ गया। रंगदारी के मामले में अनिल कुमार ने एक नामजद सहित छह लोगाें के खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
देवरख निवासी अनिल कुमार पुत्र टुन्नु लाल प्लाट नंबर 309 में मकान बनवा रहे थे। सोमवार की सुबह धनुहा निवासी कृष्ण कुमार तिवारी अपने छह साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उनके प्लाट पर पहुंचे और मकान में चल रहे काम को बंद कराने को कहा। इसके बाद अनिल ने काम बंद नहीं कराया। अनिल का आरोप है कि कृष्ण कुमार ने मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी अनिल ने नैनी कोतवाली में कृष्ण कुमार व अन्य छह अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने और रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है।