फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। तकरीबन सात हजार अभ्र्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली।
विज्ञापन

हालांकि इनमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले 25 मार्च से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन में भागीदारी की थी। हालांकि छात्र नेताओं के विरोध के कारण इविवि प्रशासन को दो दिन बाद ही आवेदन की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी थी। इन दो दिनों में तकरीबन 2900 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और तीन सौ अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। रविवार को रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 6998 हो गई और इनमें से 1103 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली।
सबसे अधिक 2651 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए और सर्वाधिक 589 आवेदन भी स्नातक के लिए हुए। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 1276 रजिस्ट्रेशन एवं 28 आवेदन हुए। बीएएलएलबी और एलएलबी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1356 अभ्यर्थियों में से 281 ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, परास्नातक में प्रवेश के लिए 1715 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन और 205 ने आवेदन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें