रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बांका जलालपुर की रहने वाली नीलम पटेल पत्नी बंशीलाल का आरोप है कि रंजिश को लेकर पड़ोसी एक राय होकर घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने राम लखन पटेल, मुन्ना पटेल, फूल कली, काजल, अजय पटेल और राम लखन के दामाद नाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।