फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होटल में घुसकर संचालक से मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 10 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड नैनी स्थित तिवारी भोजनालय में रविवार देर शाम कुछ लोगों ने संचालक के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने नैनी पुलिस से शिकायत करते हुए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चक रघुनाथ बोगवा गली निवासी राजेश तिवारी का नैनी स्टेशन के सामने तिवारी भोजनालय के नाम से होटल है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात साढ़े 10 बजे भोजनालय पर आए और खाना खाया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए हर हफ्ते दो हजार रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल से सौ मीटर दूर ही मेला पुलिस का कैंप है, यहां पर तैनात एक पुरुष व महिला एसआई मौके पर पहुंचे थे, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए लौट गए। पीड़ित ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें