हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव में शराब के नशे में एक उपासना स्थल में घुसकर वीडियो बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसकी शिकायत एक्स के माध्यम से पुलिस से की गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए हंडिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बींदा गांव निवासी आशीष पांडेय ,शोभित मिश्रा चार मार्च को रात में शराब के नशे में एक संप्रदाय विशेष के लोगों को गाली दे रहे थे। जब लोग सो रहे थे तो यह लोग एक उपासना स्थल के भीतर चले गए। आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सुबह गांव में तनाव फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।