फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस-2010 के चयनितों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
UPPSC - फोटो : AU
विज्ञापन
एपीएस-2010 के चयनितों को नोटिस, होगी पूछताछ
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की जांच कर रही सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है। सीबीआई ने अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 के चयनितों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब कर लिया है। वहीं, पीसीएस-2011 के कुछ चयनितों को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। सीबीआई की टीम रविवार को दिल्ली लौट गई और आयोग से कई दस्तावेज भी अपने साथ ले गई।
सीबीआई के एक एडिनशल डिप्टी एससी के नेतृत्व में सप्ताह भर पहले आई टीम ने आयोग में एक सप्ताह तक लगातार जांच-पड़ताल की। इस दौरान मुख्य रूप से पांच परीक्षाएं सीबीआई के निशाने पर रहीं, जिनमें पीसीएस-2015, पीसीएस-2011, एपीएस-2010, आरओ/एआरओ-2014 और लोअर सबऑर्डिनेट-2013 शामिल है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई का पूरा फोकस एपीएस-2010 पर रहा, क्योंकि इसकी जांच के लिए सीबीआई को शासन से अलग से मंजूरी लेनी पड़ी थी और प्रारंभिक जांच में ही सीबीआई को इस परीक्षा में गड़बड़ी के कई सुबूत भी मिल गए थे। सूत्रों का कहना है कि टीम ने यहां गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में एपीएस-2010 में गड़बड़ी की शिकायत करने वाले छह लोगों को भी बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने सभी छह लोगों का बयान कलमबद्ध कर लिया है और संदिग्ध चयनितों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करते हुए दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय तलब कर लिया है। इसके अलावा सीबीआई ने आयोग में पीसीएस-2011 से संबंधित कई दस्तावेज भी खंगाले और शनिवार को रात 11 बजे तक टीम आयोग में जांच-पड़ताल करती रही। सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2011 के भी कुछ संदिग्ध चयनितों को नोटिस जारी करते हुए सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब किया है। टीम में शामिल लगभग एक दर्जन अधिकारी रविवार को दिल्ली लौट गए और कई परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेजों को बोरों में भरकर दिल्ली ले जाया गया। कुछ शिकायतकर्ताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें