फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई वीडियो की जांच, जेपीओ का होगा गठन

Wed, 03 Apr 2019 11:30 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
ट्रेन में ही हुआ उपचार - फोटो : pti
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इलाहाबाद जंक्शन पर 40 वेंडरों को आरपीएफ द्वारा पकड़े जाने की कार्रवाई पर उठे सवाल पर रेलवे ने अब ज्वाइंट प्रोसिजर आर्डर (जेपीओ) का गठन किए जाने की बात कही है। यह निर्णय आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई को  वीडियो देखने के बाद लिया गया। जेपीओ में कामर्शियल और आरपीएफ दोनों ही विभागों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले सप्ताह ही एनसीआर मुख्यालय की रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी टीम ने जंक्शन पर छापामारी की कार्रवाई कर 40 अवैध वेंडरों को पकड़ा था। इस टीम की कार्रवाई पर जंक्शन स्थित  नीलम फूड प्लाजा और आरके फूड की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए लिखित शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया था  कि सीआईबी टीम ने उन्हीं के कर्मचारियों को पकड़कर गिरफ्तार किया। इसके बाद 35 लोगों ने अवैध जुर्माना भरा तो पांच ने अपनी जमानत करवाई। इस पूरे प्रकरण पर डीआरएम ने जांच करवाने की बात कही।

इसके बाद कामर्शियल  विभाग की टीम ने संबंधित  वाकये का फुटेज सीसीटीवी कैमरे से लिया। इसकी जांच करने के बाद तय हुआ कि जेपीओ का गठन किया  जाए। ताकि  निकट भविष्य में अगर ऐसी कोई कार्रवाई होती है तो कामर्शियल और आरपीएफ को अपनी भूमिका के बारे में जानकारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अगर किसी ठेकेदार के कर्मचारियों को पकड़ा जाता है और संबंधित के पास आईकार्ड नहीं है तो उसे कामर्शियल विभाग के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद विभाग की तय करेगा कि ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने जेपीओ बनाए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें