फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हादसे का जायजा लेने पहुंचे इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन वाहन तौलने वाले हाईटेक कांटों का निरीक्षण करने इंजीनियर राजेश मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में सामने आया कि टोल की छह लेनों में लगे सभी तौल कांटे आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

एक तौल कांटे की कीमत 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद मरम्मत या बदलाव पर निर्णय लिया जाएगा।
कोखराज टोल प्लाजा में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन शनिवार को वाहन तौलने वाले हाईटेक कांटों के इंजीनियर राजेश घटनास्थल पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। उन्होंने टोल प्लाजा की सभी छह लेनों में लगे तौल कांटों की तकनीकी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इंजीनियर राजेश ने बताया कि टोल प्लाजा की सभी छह लेनों में हाईटेक वाहन तौल कांटे लगाए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि आग की तीव्रता के कारण सभी तौल कांटे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि एक तौल कांटे की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है, जिससे कुल मिलाकर बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
उन्होंने आगे बताया कि मौके पर हुए नुकसान का विस्तृत तकनीकी आकलन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि उपकरणों की मरम्मत संभव है या उन्हें पूरी तरह बदला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें