फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश में सोरांव से किया ओटीएस योजना का शुभारंभ

Tue, 02 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव मे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरांव। मेवालाल इंटर कॉलेज के मैदान से सोमवार को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कनेक्शन लेने के बाद बिजली बिल का कभी भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। साथ ही बिजली चोरी के मामले में लगे जुर्माने पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। बकायेदार विद्युत उपकेंद्र स्थित काउंटर व जनसेवा केद्रों पर दो हजार रुपये जमाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रयागराज में 1.77 लाख उपभोक्ताओं का तकरीबन 1200 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों को गांव-गांव व न्याय पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर ओटीएस योजना का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन


एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने मंत्री से सोरांव तहसील मुख्यालय को नगर पंचायत व मऊआइमा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि आगामी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के चुनाव के बाद इन मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस दाैरान जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने गंगापार में लो वोल्टेज-ट्रिपिंग से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि और जर्जर तारों को बदलने की मांग की।

इससे पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, सोरांव ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अंकेश पटेल, प्रकाश नारायण पांडेय, अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद आदि रहे।
मेजा में चार जगह पर लगाया गया कैंप, 65 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत सोमवार को बिजली विभाग ने अलग-अलग चार स्थानों पर कैंप लगाया। जिसमें 65 बकाएदारों ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

मेजा के एसडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि पांती, नेवाजीकापूरा, सिलौधी और गुनई में कैंप लगाकर ओटीएस के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। पांती में लगाए गए कैंप में सबसे ज्यादा 41 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। एसडीओ ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को दो हजार रूपया जमा करना पड़ेगा। यह योजना एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें