फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क-नाली न बनने पर भाकियू (औनू) ने दिया धरना

Wed, 07 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना। ब्लॉक मुख्यालय पर धरने के दौरान बीडीओ को दिया गया भारतीय किसान यूनियन (औनू) का शिकायती प
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मछहर उर्फ पुरवा में सड़क और नाली न बनने से भारतीय किसान यूनियन (औनू) ने मंगलवार से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू किया। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमन अवस्थी ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि ग्राम सभा में कई वर्षों से कोई पक्की सड़क या नाली नहीं बनी है। इससे ग्रामीणों और बच्चों को बाहर निकलने व स्कूल जाने में परेशानी होती है। पूर्व में उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को कई ज्ञापन दिए गए थे। हालांकि, आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई या मौके का निरीक्षण नहीं हुआ। इसी नाराजगी के कारण कार्यकर्ता 6 अक्तूबर से धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि संपर्क मार्ग पर बिछा पुराना खड़ंजा उखाड़कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे कई बस्तियों के लोग प्रभावित हुए हैं। इस मामले में एसडीएम और बीडीओ से कार्रवाई की मांग की गई थी। धरने में सुमन अवस्थी और प्रदेश महासचिव रामनिरामणि तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें