फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सलोरी और शिवकुटी से हटाया अतिक्रमण, 29500 रुपये जुर्माना भी वसूला

Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को शिवकुटी और सलोरी में अभियान चलाया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान टीम ने चार ट्रक सामान जब्त किए। इसके अलावा 29500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


सलोरी में अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। वहां लोगों ने सड़कों पर स्थायी निर्माण करा लिए थे। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। निगम की टीम दो जेसीबी और छह ट्रक के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचीं। इस दौरान एसीपी राजीव यादव की अगुवाई में फोर्स भी मौजूद रही।
टीम ने ओम गायत्री नगर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, अपट्रान चौराहा मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान स्थायी व अस्थायी सभी तरह के निर्माण गिरा दिए गए। इस दौरान पार्षद राजू शुक्ला और व्यापारियों ने अतिक्रमण प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरविंद राय से कार्रवाई कने पर विरोध जताया। व्यापारियों ने समय भी मांगा लेकिन कार्रवाई जारी रही। इस दौरान गुमटियां और ड्रम आदि सामान जब्त कर लिए गए। मौके पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आरबी सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ली जा रही थी तहबाजारी
सलोरी एवं शिवकुटी में दुकानदारों से तहबाजारी लिए जाने की भी शिकायत रही। निगम की ओर से पूर्व में कराए गए सर्वे में भी यह बात सामने आई थी। अफसरों के अनुसार वहां एक गिरोह सक्रिय था जो दुकानदारों से पैसा लेता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें