मेजा के उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई में बांधे जाते हैं मवेशी। उप स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी ही गंद
- फोटो : Archive
सीएचसी मेजा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई में अतिक्रमण कर उपला और भूसा रखा है। इसके अलावा मवेशियों को भी बांध दिया गया है। मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता ही बंद कर दिया गया। सीएचओ लक्ष्मी ने इसकी शिकायत सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार से की है।
सीएचओ लक्ष्मी ने बताया कि सख्ती के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में मवेशियों को दिन में नहीं बांधा जाता, लेकिन रात में आरोपी मनमानी दबंगई करते हैं। ऐसे में उप स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार लगा है। मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते को ही बंद कर दिया गया।
सीएचसी मेजा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मैं प्रयागराज में मीटिंग में हूं। सीएचओ लक्ष्मी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे मरीज नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को इस समस्या को लेकर एसडीएम से मिलकर समस्या का निराकरण करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।