फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बच्चों की मौत पर शहर में दिखा आक्रोश

Sun, 13 Aug 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 32 मासूम बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने संवेदनशील घटना पर शोक व्यक्त कर सरकार से जिम्मेदार लोगों को कठोर दंड देने की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि इस घटना में जिला प्रशासन एवं अस्पताल के अधीक्षक और डॉक्टरों की लापरवाही उजागर होती है। कांग्रेस नेता तारिक सईद अज्जू ने गोरखपुर के डीएम और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने इसके लिए जिला प्रशासन को सीधे जिम्मेदार बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी केप्रवक्ता संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि पैसे के अभाव में मासूमों के दम तोड़ने की घटना को प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बताया है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने मोमबत्ती जलाकर बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


छात्र-युवा मजदूर किसान कर्मचारी और लोगों ने मार्च निकालकर बच्चों की मौत दुख व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि आक्सीजन की कमी गंभीर घटना है। जुलूस में शामिल होने वालों में डॉ. कमल उसरी, हरिश्चंद्र द्विवेदी,सीमा आजाद, संध्या नवोदिता, अंशु मालवीय, पद्मा सिंह, राम निहोर राकेश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। बैठक में आनंद मालवीय, फरमान रजा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। संघ के महामंत्री राम सागर ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिला महासचिव आरिफ इकबाल ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने गोरखपुर में बच्चों की मौत को सरकारी लापरवाही बताया है। पार्टी की ओर से सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करके दोषी लोगों को दंडित करने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव ने गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत की निंदा की है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग की है। उन्होंने चिकित्सा मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह से इस्तीफे की मांग की है। निंदा करने वालों में अनुराग, अरूण गुप्ता, कमल सिंह, नरेंद्र सिंह दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। समाजवादी पार्टी के महानगर प्रवक्ता मोहम्मद असकरी ने बेगुनाह मासूमों की हत्या के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। सपा के युवा नेता आशीष पांडेय ने सुभाष प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें