फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार : जून में तीन भर्ती परीक्षाएं कराएगा एसएससी, लोकसभा चुनाव बाद शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया

Fri, 24 May 2024 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च 2024 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन लिया गया था। इसकी आनलाइन परीक्षा चार, पांच और छह जून को होनी थी।
विज्ञापन
SSC CHSL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जून में तीन भर्ती परीक्षाएं कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम आने के अगले दिन से ही जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसका प्रवेश पत्र अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य परीक्षाओं का प्रवेश पत्र कुछ दिनों बाद जारी होगा। यह परीक्षाएं आनलाइन होगी और केंद्रों का चयन किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च 2024 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन लिया गया था। इसकी आनलाइन परीक्षा चार, पांच और छह जून को होनी थी। लोकसभा चुनाव के चलते इसकी परीक्षा एक दिन टलते हुए अब पांच, छह और सात जून को कराई जाएगी। इसका प्रवेश पत्र एसएससी के मध्य क्षेत्र कार्यालय प्रयागराज से जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


सेलेक्शन पोस्ट- 12 की भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी को जारी किया गया था। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के 2049 पदों पर चयन होगा। रिक्त पदों के सापेक्ष 18 मार्च तक आवेदन लिया गया था। इसकी परीक्षा छह, सात और आठ मई को होनी थी। चुनाव के चलते यह परीक्षा 24, 25 और 26 जून को होगी। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4187 पदों की भर्ती का विज्ञापन चार मार्च 2024 को आया था।

इन पदों के लिए 28 मार्च तक आवेदन लिया गया और नौ, 10 और 13 मई को परीक्षा होनी थी। चुनाव के चलते यह परीक्षा भी टली थी और अब यह 27, 28 और 29 जून को कराई जाएगी। यह परीक्षाएं देशभर में एक साथ होगी। इसमें आवेदन करने वाले यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र एसएससी मध्य क्षेत्र से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें