फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेस्टोरेंट से 23 हजार नकद व लैपटॉप लेकर भाग निकला कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में रेस्टोरेंट कर्मचारी 23 हजार नकद व लैपटॉप लेकर भाग निकला। इसकी जानकारी पर संचालक ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

अवधेश पाण्डेय निवासी ग्राम कहला थाना कालिंजर जनपद बांदा व वर्तमान पता एलआईसी काॅलोनी टैगोर टाउन थाना प्रयागराज थाना जार्जटाउन हैं। वह मम्फोर्डगंज में ‘द फैमली बिस्ट्रो रेस्टोरेंट’ का संचालन करते हैं। रेस्टोरेंट में नागेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 अयप्पा नगर, बांधवगढ़ काॅलोनी रघुनाथ नगर सतना मप्र. बतौर रसोइया काम करता था। संचालक का आरोप है कि चार अगस्त की सुबह करीब चार से पांच के बीच रेस्टोरेंट का कैमरा बंद करके नागेंद्र कैश काउंटर से 23 हजार नकद व लैपटाॅप चोरी कर गायब हो गया। घटना के दौरान मैनेजर विशाल यादव व एक रसोइया भी वहीं सो रहे थे। दोनों की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



मॉल से एक महीने से चोरी हो रहा था किराने का सामान, अज्ञात महिलाएं आरोपी
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित अटलांटिस मॅाल के स्मार्ट बाजार में चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर मैनेजर रिजवान अली खान ने पुलिस काे तहरीर देकर बताया है कि उनके स्टोर से लगातार किराने का सामान चोरी हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि अज्ञात महिलाएं पिछले 10 जुलाई से लगातार अलग-अलग सामान चोरी कर रही थीं। उन्होंने बताया कि हजारों रुपये के सामान अब तक चोरी हो चुके हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें