फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन किट मांगने पर महिला को कर्मचारी ने दिया धक्का

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AITMC
विज्ञापन

घायल महिला को दर्द से कराहता देख तहसीलदार के ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

इलाज के बाद किट देकर महिला को सरकारी गाड़ी से छुड़वाया गया गांव

मीरगंज। तहसील में राशन की किट लेने आई महिला को कर्मचारी ने धक्का दे दिया, जिससे सड़क पर गिरकर वह जख्मी हो गई। काफी देर तक महिला सड़क पर पड़ी कराहती रही। मामले की जानकारी तहसीलदार के ड्राइवर को मिली तो वह महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में महिला को किट देकर सरकारी गाड़ी से गांव तक छुड़वाया गया।
नौसना गांव की उषा के पति की मृत्यु हो चुकी है। भूमिहीन होने के कारण मांगकर गुजारा करती हैं। मंगलवार सुबह उन्हें तहसील में राशन की किट बंटने की जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंच गईं। करीब चार घंटे तक वह वितरण कर रहे कर्मचारी से किट देने की गुहार लगाती रहीं। दोपहर करीब तीन बजे उनका धैर्य टूटा तो जोर-जोर से चिल्लाते हुए तहसीलदार कार्यालय के सामने बरामदे में बैठे कर्मचारियों से किट मांगने लगी। इसी दौरान चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी ने उन्हें बरामदे से बाहर करने के लिए धक्का दे दिया। उषा सीढ़ियों से लुढ़कते हुए सड़क पर जा गिरी और उनकी चूड़ियां टूटकर उसके बायें हाथ की कलाई में धंस गई। हाथ से खून बहने लगा, लेकिन कोई उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। 15 मिनट तक वह चीख चीखकर दो कर्मचारियों पर धक्का देने का आरोप लगाती रहीं। बरामदे में बैठे कंट्रोल के कर्मचारी भी यह सब देखते रहे। एसडीएम के ड्राइवर रमेश सिंह को जानकारी हुई तो वह दौड़कर वहां पहुंचे और महिला के हाथ से धंसी चूड़ियां निकालीं। फिर उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। उपचार के बाद सरकारी गाड़ी से महिला को किट देकर घर छुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला को कई बार राशन किट दी जा चुकी है और वह उसके बेचकर दारू पी लेती है। उसे धक्का किसी ने नहीं दिया, बल्कि वह बरामदे से अपने आप ही गिरकर घायल हो गई थी। - अरविंद कुमार तिवारी, तहसीलदार मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें