फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्टॉक में लोहे के स्क्रू रखकर दो किलो चांदी के सिक्के लेकर रफूचक्कर हुआ कर्मचारी

Fri, 03 Jul 2026 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोतवाली एरिया के मीरगंज स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से करीब दो किलोग्राम चांदी के सिक्के चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम का कर्मचारी स्टॉक में लोहे के स्क्रू रखकर सिक्कों को लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
चांदी के सिक्के। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली एरिया के मीरगंज स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से करीब दो किलोग्राम चांदी के सिक्के चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम का कर्मचारी स्टॉक में लोहे के स्क्रू रखकर चांदी के सिक्कों को लेकर रफूचक्कर हो गया। कोतवाली पुलिस ने वरुण गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मीरगंज स्थित डीआरएस जेम्स एंड ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में प्रकाश नाथ सेन बतौर प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कर्मचारी वरुण गुप्ता पिछले करीब तीन वर्ष से कंपनी में कार्यरत था। उसे चांदी के सिक्कों वाले सेक्शन का प्रभार सौंपा गया था। स्टॉक की सुरक्षा, तौल व हिसाब-किताब की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। 28 जून को स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तो क्लोजिंग स्टॉक में गड़बड़ी मिली। जांच में पता चला कि चांदी के सिक्कों की जगह वजन बराबर दिखाने के लिए लोहे के स्क्रू रख दिए गए थे। विस्तृत मिलान में करीब 2.040 किलोग्राम चांदी के सिक्के कम मिले।

आरोप है कि पूछताछ के दौरान वरुण गुप्ता ने लगभग दो किलोग्राम चांदी के सिक्के निकालने की बात स्वीकार की और 29 जून को सामान वापस करने का आश्वासन दिया। हालांकि, अगले दिन वह दुकान नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। वहीं, पुलिस कर्मचारी वरुण का रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें