सुमन प्रेरणा संकुल स्त्री समिति की आम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार पर दिया गया जोर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सुमन प्रेरणा संकुल स्त्री समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करना और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें समूह आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार और समाज दोनों का विकास संभव है। महिलाओं को बचत, वित्तीय प्रबंधन, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि आधारित रोजगार एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दाैरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ उदयभान, बाल मिशन मैनेजर जलद शर्मा आदि माैजूद रहे।