करनाईपुर। करनाईपुर में मंगलवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर, बूथ कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
अध्यक्षता राजेश पटेल ने की। इस दौरान शिव प्रसाद मौर्य, सुरेश पटेल, मोहम्मद फारुक, मोहम्मद खालिद, जोखू लाल भारतीय, रामबाबू पटेल, जंग बहादुर पटेल, मोहिब शाह आदि उपस्थित रहे।