मंसूराबाद- पारथपुर उर्फ भगदेवरा के पंचायत भवन में ग्रामीण आजीविका मिशन के आयोजित मेगा कैंप में
ग्राम पंचायत पारथपुर उर्फ भगदेवरा स्थित पंचायत भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्राम्य विकास विभाग) की ओर से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और वीबी जी राम जी जॉब कार्ड धारक परिवारों की महिला सदस्यों को समूह से जोड़ने के लिए जानकारी दी गई। संचालन नोडल ब्लॉक मिशन प्रबंधक भानुप्रकाश ने किया। मौके पर विमला, समूह सखी नीलम मौर्य, पंचायत सहायक नेहा विश्वकर्मा, कलावती गुप्ता, साधना प्रजापति आदि रहीं।