फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर न जबरदस्ती, हॉस्टलों में खाली मिले कमरे

Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वॉश आउट के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को खाली करने की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को चौथे दिन शताब्दी ब्वायज, डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णनन (एसआरके) हॉस्टल एवं महिला कॉलेज परिसर स्थित हॉल ऑफ रेजीडेंसी में कुल 585 कमरों में ताले लगाए गए। हॉलैंड हॉल में कार्रवाई के दौरान बवाल और बमबाजी के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस फोर्स भी ज्यादा रही। वैसे तीनों ही हॉस्टलों में ज्यादातर कमरे अंत:वासियों ने पहले से खाली कर दिए थे।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर आरकेपी सिंह, प्रॉक्टर प्रो राम सेवक दुबे, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह के  नेतृत्व में भारी संख्या में आरएएफ, पीएसी, और कई थानों की पुलिस के साथ अफसर सुबह साढ़े 10 बजे शताब्दी हॉस्टल पहुंचे। यहां कुल 80 कमरे हैं, जिसमें 50 सिंगल एवं 30 डबल बेड वाले हैं। यहां सभी अंत:वासी पहले ही कमरे खाली कर के जा चुके हैं। अफसरों ने हॉस्टल के वार्डेन प्रो जेए अंसारी एवं अधीक्षक डॉ रोशन लाल को कमरे उनके सामने सील करने का निर्देश दिया था लेकिन सभी कमरों में पहले से ही ताले बंद करा दिए गए। जांच-पड़ताल के लिए कमरों का ताला खोलने में समय ज्यादा लगने के कारण अफसरों ने हॉल ऑफ रेजीडेंसी का रुख किया। यहां सिंगल बेड वाले कुल 259 कमरे हैं। एक को छोड़कर सभी कमरे खाली मिले। वार्डेन डॉ स्मिता अग्रवाल एवं अधीक्षक डॉ प्रतिमा की मौजूदगी में अफसरों के सामने सभी कमरों में ताले लगाए गए। यहां कार्रवाई के बाद अफसर दोबारा शताब्दी पहुंचे और कमरों की जांच कर सभी में ताले बंद कराए।

करीब दो बजे अफसर एसआरके हॉस्टल पहुंचे। यहां वार्डेन प्रो जेए अंसारी एवं अधीक्षक डॉ राम सुमिर यादव की मौजूदगी में सभी 246 कमरों में ताले लगाए गए। कार्रवाई में एसीएम प्रथम एसके मिश्र, सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र, डॉ अविनाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ उत्तम सिंह, डॉ केएन उत्तम, डॉ आरके आनंद, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ हरबंस यादव शामिल थे।
विज्ञापन


इलाहाबाद। हॉल ऑफ रेजीडेंसी में दो अंत:वासी छात्राओं के कमरों में ताला लगा होेने के कारण उसमें से बिना सामान निकाले सील कर दिया गया। इसमें कमरा नंबर 302 में जापानी की अस्का को आवंटित हैं। वह यह शोध छात्रा हैं। इसके अलावा एक अन्य अंत:वासी का कमरा सील किया गया। करीब दो माह पूर्व वह शादी समारोह में शामिल होने घर गई थी लेकिन अब तक नहीं लौटी। दोनों अंत:वासियों को वॉश आउट की जानकारी नहीं थी सो कार्रवाई के दौरान वार्डेन एवं अधीक्षक की मौजूदगी में कमरे सील किए गए। कमरे पर फैसला उनके लौटने पर होगा।

इविवि बुधवार को जीएन झा एवं पीसीबी हॉस्टलों को खाली कराएगा। पीसीबी में ज्यादातर कमरे खाली हो चुके हैं लेकिन जीएन झा में अधिकतर अंत:वासी रह रहे हैं। अफसरों को जीएन झा में हंगामा होने की आशंका है सो विवि प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें