अखिल भारतीय संस्था सुरसरिता द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आगाज़ 2.0 – टैलेंट हंट प्रत
अखिल भारतीय संस्था सुरसरिता की ओर से रविवार को प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आगाज 2.0 टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने गायन, वादन और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध नृत्यांगना उर्वशी जेटली ने अकादमी के विद्यार्थियों के साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति दीं। निर्णायक मंडल में उर्मिला शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, उदय नारायण पाठक व डॉ. अरुण मौर्य रहे। मुख्य अतिथि अरुण कुमार, प्रो. स्वतंत्र शर्मा, प्रो. प्रेम मलिक, प्रो. दीप यादव, दिनेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद बंसल, अमित कुमार शामिल रहे। संचालन अनुभूति दीक्षित, भास्कर त्रिवेदी और उमा दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।