फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रोडवेज में चार लाख के डीजल का गबन, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 22 Sep 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोडवेज के लीडर रोड डिपो का 18 सितंबर को निरीक्षण किया गया था। अधिकारियों ने डीजल टैंक का भौतिक सत्यापन किया तो चार हजार तीन सौ उनचास लीटर डीजल की कमी पाई गई।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम के लीडर रोड डिपो के डीजल टैंक से करीब चार लाख का डीजल गायब हो गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीजल पंप पर तैनात तीन क्लर्कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोडवेज के लीडर रोड डिपो का 18 सितंबर को निरीक्षण किया गया था। अधिकारियों ने डीजल टैंक का भौतिक सत्यापन किया तो चार हजार तीन सौ उनचास लीटर डीजल की कमी पाई गई। गायब डीजल की कीमत तकरीबन तीन लाख 90 हजार 236 रुपये होता है।

विज्ञापन



इस बारे में ड्यूटी पर तैनात क्लर्क से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। रोडवेज के अधिकारियों ने आंतरिक जांच कराई। इसमें डीजल पंप पर तैनात क्लर्क राकेश कुमार निवासी चक लाल मोहम्मद नैनी, राज कुमार निवासी फुलवामऊ, फतेहपुर और विनोद कुमार त्रिपाठी निवासी इमली गांव कौशांबी की भूमिका संदिग्ध थी। इन्हीं तीनों क्लर्कों ने ही डीजल गायब कराया। लीडर रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा ने 20 सितंबर को तीन क्लर्कों के खिलाफ धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें