फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी एपीओ लवकुश का एनसीआर मुख्यालय में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। एक करोड़ रुपये गबन के मामले में आरोपी सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) लवकुश का उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में तबादला कर दिया गया है। वहां उसे एपीओ इंडस्ट्रियल रिलेशन का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीआरएम ऑफिस के कार्मिक विभाग से कर्मचारियों के वेतन के नाम पर जुलाई 2019 में 1.45 करोड़ भेजे गए थे। जबकि, 45 लाख रुपये ही भेजे जाने थे। यानी, गलत तरीके से एक करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए, जिसका आरोप डीआरएम ऑफिस में तैनात लवकुश पर है। आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने विगत दिनों छापेमारी की थी।
सीबीआई की जांच में यह बात भी सामने आई है कि जालसाजी कर लोको पायलट के बैंक खाते का विवरण ही बदल दिया गया। सीबीआई की ओर से लवकुश के खिलाफ मुकदमा लिखकर आगे जांच की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने भी लवकुश का मंगलवार को तबादला कर दिया। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ.शिवम शर्मा का ने बताया कि लवकुश को एनसीआर मुख्यालय में एपीओ इंडस्ट्रियल रिलेशन के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें