फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेली और कॉल्विन अस्पताल में भी होगी एलाइजा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में एलाइजा जांच शुरु होगी। सरकार से से पहले ही इसकी मंजूरी मिल चुकी है। डेंगू के खतरे को देखते हुए माना जा रहा है कि दस दिनों में मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

जांच निशुल्क होगी या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तक एलाइजा जांच सिर्फ मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) की माइक्रोबायोलॉजी लैब में ही होती थी। इस वजह से रिपोर्ट आने में समय लगता था।
इसके अलावा निजी अस्पतालों में यह जांच दो से ढाई हजार रुपये में होती है। पिछले साल डेंगू के डंक ने लोगों को जमकर परेशान किया था। हर साल हजारों मरीज सामने आते हैं। वहीं, जांच के अभाव में सैकड़ों लोगों में डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाती है। एमएलएन मेडिकल कॉलेज में एलाइजा जांच की 400 रुपये में होती है। माना जा रहा है कि इसी दर पर इन दोनों अस्पतालों में भी डेंगू की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


निजी पैथोलॉजी में होती है जेब ढीली
निजी पैथोलॉजी में एलाइजा जांच के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। कहीं, दो हजार तो कहीं ढाई हजार रुपये लिए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में जांच की संख्या अधिक होने से रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन का समय लग जाता है। इस वजह कई लोग निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें