फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी पार्क में जल्द हैप्पी होंगे बच्चे

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बच्चों के अलावा बुजुर्गों तथा महिलाओं के टहलने के लिए मशहूर मोहन पार्क की हालत खस्ता हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। नया रूप देने के लिए पिछले वर्ष अक्तूबर में बंद किया गया बच्चों का फेवरेट सुमित्रानंद पंत बाल उद्यान (हाथी पार्क) अब तक नहीं खुल सका है। बच्चों को इसके खुलने का बेसब्री से इंतजार है और रोज काफी लोग बच्चों को लेकर यहां पहुंचते भी हैं लेकिन गेट पर ताला लटका होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं। पार्क में सुंदरीकरण का काम करीब दो माह पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बाद भी पार्क बंद है। अब कहा जा रहा है कि अक्तूबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका उद्घाटन करेंगे। तभी बच्चे हाथी पार्क में खेलकूद कर हैप्पी होंगे।
विज्ञापन

एडीए ने हाथी पार्क का सुंदरीकरण कराया है। पार्क में झील को नया रूप देेने के साथ नाला कवर किया गया, दीवार के निर्माण के साथ पार्किंग बनाई गई। भीतर तीन दुकान, लैंडस्केपिंग, लाइटिंग, नए झूले आदि काम कराए गए। इस पर तकरीबन पांच करोड़ रुपये व्यय हुए। पार्क बंद करने के साथ वहां सूचना बोर्ड लगाया गया, जिस पर इन सभी कामों के पूरा होने की अवधि चार माह निर्धारित की गई। यानी पार्क नए साल की शुरूआत में ही खुल जाना था लेकिन काम में लगे ठेकेदारों की लापरवाही के कारण इसे पूरा होने में जुलाई तक का समय लग गया। पार्क में हाथी समेत तरह-तरह के झूले होने के कारण हमेशा से बच्चों का फेवरेट रहा है सो वहां रोज परिवार के साथ बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि अक्तूबर में मुख्यमंत्री के इलाहाबाद आने की संभावना है। उसी दौरान हाथी पार्क का उद्घाटन होगा।

सजे-संवरे सिविल लाइंस का भी उद्घाटन करेंगे सीएम
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसके साथ सुभाष चौराहा पर निर्माणाधीन मल्टीलेविल कार पार्किंग, चंद्रशेखर आजाद पार्क, थार्नहिल रोड पर धोबी घाट चौराहा से बालसन तक साइकिल ट्रैक का भी सीएम उद्घाटन करेंगे। यह सभी काम एडीए करा रहा है। वीसी देवेंद्र  ने बताया कि सीएम के दौरे की तारीख तय होते ही उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें