फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली दिसंबर से इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन,जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पहली दिसंबर से राष्ट्रीय राजमार्गों के हर टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रनिक टोल कलेक्शन(ईटीसी) आरंभ हो जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को फास्टैग डिवाइस कार में लगाना होगा। फास्टैग डिवाइस वाली कार जैसे ही टोल प्लाजा के किसी भी लेन में प्रवेश करेगी, खंभे में लगा रीडर फास्टैग को स्कैन करेगा और टोल टैक्स वाहन स्वामी के खाते से कट जाएगा। इस तकनीक से जुड़ने के साथ ही 10 दिन बाद राजपथों के टोल प्लाजा मानव रहित हो जाएंगे। इससे अब अधिक और कम टोल लेने के झगड़े भी खत्म हो जाएंगे और जाम से भी हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने एक दिसंबर से टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलने के लिए ईटीसी स्मार्ट प्रणाली लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत जिले के राजमार्गों पर स्थित टोल बैरियरों पर आरएफआईटी रीडर लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रीइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को वाहन स्वामियों को फास्टैग जारी करने के लिए ठेका दिया गया है। फास्टैग फिलहाल टोल बैरियरों के अलावा आईसीआईसीआई बैंक और एनएचएआई कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकेंगे। सभी नौ टोल प्लाजा पर पर आरएफआईडी रीडर से ही इलेक्ट्रानिक टोल टैक्स लिया जाएगा। जिन वाहन स्वामियों के पास यह सुविधा नहीं होगी, उन्हें लेन में प्रवेश करने के बाद फास्टैग लेना होगा, वरना बैरियर नहीं खुलेगा। एनएचएआई के सीएमडी सुखविंदर सिंह ने परियोजना निदेशक एके राय को भेजे पत्र में इस व्यवस्था को एक दिसंबर से हर हाल में टोल प्लाजा पर लागू करने का निर्देश दिया है। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक कोखराज, हंडिया, नवाबगंज, सोरांव, सहसो, रीवा रोड पर हर्रो, बांदा रोड पर अमरेहा और मिर्जापुर रोड पर मुंगारी के अलावा लालानगर टोल प्लाजा पर फास्टैग काउंटर खोलवा दिए गए हैं, ताकि जल्द वाहन स्वामियों को नई प्रणाली से जोड़ा जा सके।
फास्टेग का यह है काम
फास्टैग एक ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण है, जो वाहन की विंड स्क्रीन से जुड़ा हुआ होगा। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित है। इससे गाड़ी यदि चल भी रही है तो टोल बूथ से गुजरने पर अपने आप ही रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। टोल का टैक्स फास्टैग के स्कैन होते ही सीधे बैंक खाते से काट जाएगा। इस सिस्टम से जुड़ने के बाद वाहन चालक को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

फास्टैग डिवाइस टोल बैरियरों पर उलब्ध करा दिया गया है। यह मोबाइल की तरह रिजार्ज होता रहेगा। एक बार रिचार्ज कराने के बाद वह फास्टैग देश के हर टोल बैरियर पर काम करेगा। - एके राय, परियोजना निदेशक , एनएचएआई-प्रयागराज।
विज्ञापन

फायदे
-टोल प्लाजा पर अधिक धनराशि लेने की शिकायतें होंगी दूर
-बिना टोल टैक्स दिए अब कोई भी किसी भी लेन से नहीं गुजर सकेगा। नहीं खुलेगा बैरियर।
-अब टोल बैरियरों पर वाहनों के न रुकने से बचेगा समय
- जाम की समस्या से मिलेगी निजात। लंबी कतारें नहीं लगेंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें