फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कनिहार बिजली उपकेंद्र से शुरू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी के चमनगंज-कनिहार वार्ड गांव में तकरीबन तीन साल पहले से बनकर तैयार 33/11 बिजली उपकेंद्र को अब शुरू कर दिया गया है। इससे नगर निगम के विस्तारित गांवों के अलावा अन्य गांवों में भी शहरी और ग्रामीण बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। हालांकि अब भी बिजली उपकेंद्र को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने गंगापार में सीमा विस्तार के बाद 10 वार्डों का गठन किया है। सीमा विस्तार के बाद झूंसी के मलावां वार्ड एवं चमनगंज कनिहार वार्ड में नए 33/11 बिजली उपकेंद्रों की स्थापना की गई लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। करीब तीन माह पहले नव निर्मित मलावां बिजली उपकेंद्र को चालू किया गया।
इससे नगर निगम के मलावां वार्ड के अंतर्गत आने वाले गांवों में आपूर्ति की जाने लगी लेकिन कनिहार वार्ड में चमनगंज में तैयार 33/11 बिजली उपकेंद्र अब तक संचालित नहीं हो पाया था। इसे अब शुरू किया गया। पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार बिजली उपकेंद्र से दर्जनों गांवों में आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ देहात शिव कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल बिजली उपकेंद्र को संचालित कर दिया गया है लेकिन कुछ कार्य शेष रह गए हैं। उसे पूरा कर पूरी क्षमता के साथ संचालन होने लगेगा।
इंसेट
नगर निगम के सीमा विस्तारित इन गांवों में होने लगी आपूर्ति
झूंसी। चमनगंज में स्थापित किए गए नवनिर्मित बिजली उपकेंद्र से कनिहार और छतनाग वार्ड के अंतर्गत आने वाले चमनगंज, कनिहार, बंधवाताहिरपुर, राजूपुर, हवासपुर समेत तकरीबन दो दर्जन गांवों में आपूर्ति होगी। साथ ही देहात के फीडर को भी यहां से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें